आलू या शकरकंद, कौन देता है शरीर को सबसे ज्यादा पोषण?

आलू या शकरकंद, कौन देता है शरीर को सबसे ज्यादा पोषण?

सेहतराग टीम

आलू या शकरकंद, कौन देता है शरीर को सबसे ज्यादा पोषण? यह ऐसा जो अमूमन हर किसी के मन में आता होगा। शायद ही कोई ऐसा जिसके मन में यह सवाल आता होगा। अमूमन सभी जानना चाहते हैं कि आलू या शकरकंद में किसमें पोषक तत्व ज्यादा पाए जाते हैं। आलू, जो सब्जियों में सबसे मुख्य माना जाता है। शायद इसी वजह से इसे सब्जियों का राजा कहा जाता है। वहीं शकरकंद भी कुछ कम नहीं है। दोनों देखने में तो एक समान दिखते हैं लेकिन दोनों के उपयोग अलग हैं। दोनों का सेवन अलग तरीके से किया जा सकता है और दोनों सेहत को पौष्टिक तत्व देते हैं।

पढ़ें- शहद इतना लाभकारी क्यों है? वैज्ञानिकों से जानिए

आलू में तो पोटैशियम होता है और फाइबर से भी भरपूर होते हैं। वहीं अगर बात करें शकरकंद की तो उसमें बीटा कैरोटीन नामक एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा आलू से ज्यादा होती है, इसी वजह से उनका रंग लाल होता है और बीटा कैरोटीन को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अब आइए जानते हैं दोनों में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं।

आलू और शकरकंद में पाए पोषक तत्वों का विवरण:

  • शकरकंद में जहां 1.3 ग्राम प्रोटीन होता है तो वहीं सफेद आलू में 1.9 ग्राम। 
  • शकरकंद और आलू दोनों में विटामिन सी की मात्रा 12.1 मिलीग्राम होती है। 
  • शकरकंद में जहां 108 कैलोरी होती है तो वहीं आलू में 125 कैलोरी। 
  • शकरकंद में जहां 16.8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होते हैं तो वहीं आलू में 20.4 ग्राम। 
  • शकरकंद में जहां 2.4 ग्राम फाइबर होता है तो वहीं आलू में 1.4 ग्राम। 
  • शकरकंद में जहां 372 मिलीग्राम पोटैशियम होता है तो वहीं आलू में 219 मिलीग्राम।  
  • शकरकंद और आलू दोनों में ही शुगर की मात्रा 5.5 ग्राम होती है।

ऊपर दिए गए विवरण से पता चलता है कि शकरकंद में भले ही फाइबर और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा हो, लेकिन आलू में अन्य पोषक तत्वों की मात्राएं ज्यादा हैं। इससे यह कहा जा सकता है कि आलू शकरकंद से ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि कब, किसका कितना सेवन करें, इस बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह मसौहरा भी करते रहें।

 

इसे भी पढ़ें-

क्या रात को सोने से पहले ग्रीन टी पीनी चाहिए?

इन चीजों को एक साथ खाना सेहत के लिए बर्बादी

ज्यादा दूध पीना भी नुकसानदायक

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।